0 0
रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए करम पर्व से पहले खुशखबरी आई है। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 21 Second




राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 13वीं किस्त के रूप में ₹2500 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, 31 अगस्त से राशि का ट्रांसफर शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। जो महिलाएं लंबे समय से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब जुलाई और अगस्त की दो किस्तें करम पर्व से पहले दी जा सकती है, जिसकी कुल राशि ₹5000 है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने जुलाई महीने में रक्षाबंधन से पहले योजना की 12वीं किस्त जारी की थी, ताकि बहनों को त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसी क्रम में अब करम पर्व के मौके पर महिलाओं को यह आर्थिक मदद दी जा रही है।

50 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस बार की किस्त से 50 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी। वहीं, जुलाई में जारी की गई किस्त से 50 लाख 30 हजार से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला था।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें छोटे-छोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि सरकार हमेशा बहनों के साथ खड़ी है और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है।

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress