0 0
उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 36 Second




गढ़वा : आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त श्री यादव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

आज के जनता दरबार में प्रखंड धुरकी के पचफेड़ी निवासी ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए अपने टोला बाल चौरा में विद्युतीकरण अब तक नहीं होने की बात बताई है। ग्रामीणों ने बताया कि कोविड-19 काल में ही उनके गांव में विद्युतीकरण करने हेतु पोल, तार एवं ट्रांसफर समेत घरों में मीटर तक लगा दिए गए हैं परंतु विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता अभी तक लंबित है, जिसके कारण ग्रामीणों की जिंदगी अंधेरे में गुजर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली क्षेत्र होने के कारण जंगली हाथियों का आना जाना लगे रहता है। ग्रामीणों का जीवन भय के माहौल में बीत रहा है। ऐसे में बिजली का नहीं होना समस्या का सबब बना हुआ है। अतः ग्रामीणों ने उपायुक्त से उपरोक्त ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र कराने का अनुरोध किया है। एक अन्य मामले में धुरकी प्रखंड के ही पचफेड़ी निवासी प्रिया कुमारी ने आवेदन समर्पित करते हुए आंगनबाड़ी सेविका का चयन गलत तरीके से करने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उनका गांव आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र है तथा वह भी एक पीवीटीजी समुदाय से संबंध रखती हैं। अतः आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में पीवीटीजी समुदाय के ही आंगनबाड़ी सेविका का चयन करने हेतु उन्होंने अनुरोध किया है। इसी प्रकार बरडीहा प्रखंड के जतरो बंजारी पंचायत अंतर्गत नावाडीह के ग्रामीणों ने अपने गांव में अवैध महुआ शराब भट्टी का संचालन होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गांव में नदी किनारे कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा अवैध महुआ शराब भट्टी का संचालन किया जाता है जिसके कारण गांव के लोग एवं कम उम्र के बच्चें आदि भी नशे की लत में आ रहे हैं। साथ ही नदियों में अवैध महुआ शराब के निर्माण के कारण प्रदूषण भी फैल रहा है। अत: ग्रामीणों ने अवैध महुआ शराब भट्टी के संचालन को रोकने एवं समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस प्रकार जनता दरबार में अन्य संबंधित मामले भी आए जिन पर समुचित कार्रवाई करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress