डंडई में बकरी और अन्य चोरी की हुई खुलासा

रंजन कुमार पासवान कि रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के तसरार मोड़ से हथियारबंद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि गुप्त रुप से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल में अवैध हथियार लेकर जरही तसरार, तरफ घुम रहा है जो अपराधिक घटना अंजाम दे सकता है। गुप्त सुचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
वरीय पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारर्वाई करते हुए तसरार मोड़ के पास एक मोटरसाईकिल में दो व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। वे लोग पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे छापामारी दल के द्वारा पकड़ लिया गया। नाम पता पुछने पर वे लोग अपना नाम रंजीत कुमार पासवान पिता स्व० जवाहीर पासवान तथा गौहर अली पिता मोहम्मद वाजुद्दीन अंसारी बताया गया।
दोनों व्यक्ति का तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पीस्टल बरामद किया गया। जिसके बाद एक अवैध देशी पिस्टल, बिना नम्बर प्लेट का एक पैशन प्रो मोटरसाईकिल एवं मोबाईल जप्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुछ ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने रारो, जरही, झोंतर गाँव में स्थित दुकानों में चोरी की घटना का अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य होने की बात स्वीकारा और बताया की एक अन्य अपराधी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
इसके अलावे रंजीत कुमार के द्वारा डंडई थाना क्षेत्र में कई जगह से बकरी चोरी करने की बात भी स्वीकार किया गया है। जिसके निशानदेही पर 6 चोरी किया गया बकरी को बरामद किया गया है। प्रभारी ने बताया की गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकान्त कुमार, मुनेश्वर राम सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating