पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मामलें

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख करुणा सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन किसानों को अब तक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध नहीं हो सका है, उन्हें अविलंब निर्गत किया जाए। इसके लिए प्रमुख ने संबंधित बैंकों के प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश देने की बात कही।
विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने बाबुडीह गांव में पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं प्रमुख ने रमना भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क सुघरीकरण का मामला उठाया। साथ ही बहियार खुर्द उच्च विद्यालय में बेंच-डेस्क की कमी की समस्या भी बैठक में प्रमुख रही।
सदस्यों ने पशुपालकों से जुड़े मुद्दे रखे। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अस्पताल में दवाइयाँ उपलब्ध हैं और पशुपालक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दवा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं ब्राह्मण सेल पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने फंड की कमी का हवाला दिया।
इसके अतिरिक्त हरादाग कला स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक एवं कर्मियों की पदस्थापना, बहियार खुर्द के महादलित परिवारों की भूमि का सीमांकन, तथा उपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का मामला भी बैठक में उठाया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, उप प्रमुख खजीदा बीबी, सीता देवी प्रभारी सहायक राहुल प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating