0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second


पलामू : झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नक्सली संगठन को सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और प्रभावी रणनीति से बड़ा झटका लगा है। संगठन के *09 शीर्ष कमांडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।*

*झारखंड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**

यह आत्मसमर्पण *सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माईकल राज तथा पलामू के जोनल आईजी सुनील भास्कर* के समक्ष किया गया। इस दौरान नक्सली कमांडरों ने अपने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा व्यक्त की।
आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के पास से *भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिसमें कई एके-47 राइफल भी शामिल हैं।*
सुरक्षा बलों की यह उपलब्धि न केवल *नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता* है, बल्कि इससे क्षेत्र में शांति और विकास की नई राह भी खुलेगी।
*आईजी साकेत सिंह* ने इस अवसर पर कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए अवसर दिया जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का मौका प्रदान किया जाएगा।
इस अभियान का पूरा श्रेय पलामू *आईजी और डीआईजी के नेतृत्व और मार्गदर्शन* को जाता है, जिनकी दृढ़ रणनीति और सूझबूझ से यह बड़ी सफलता मिली।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *