Read Time:3 Minute, 7 Second

विकास कुमार
मेराल। प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस विद्यार्थियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक को विद्यार्थियों तथा अतिथियों द्वारा महान शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की। विद्यार्थियों द्वारा में अपने गुरु जनों को यथाशक्ति उपहार देकर सम्मानित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस महान अवसर पर मेराल के एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन स्कूल, द इंडियन पब्लिक स्कूल, डी ए वी लीला बच्चन स्कूल सहित कई अन्य शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बंका रोड स्थित एस जीएन स्कूल यह निदेशक धर्मेंद्र देव ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों एवं छात्रों को अपने जीवन में उनका अनुसरण करने की बात कही। डीएवी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। निर्देशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा रही है। इसलिए गुरु एवं शिष्य दोनों को अपने दायित्वों का स्मरण करते हुए उसका निर्वहन करना चाहिए। इंडियन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी विष्णु कांत ने लोगों को संबोधित करते हुए गुरु शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अपने जीवन में आपके साथ करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक के बगैर इंसान कुछ नहीं कर सकता इसलिए शिक्षकों को भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करना चाहिए। डॉ अनिल शाह ने कहां की हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी गुरु का हाथ होता है। यही कारण है कि गुरु का स्थान ईश्वर के समतुल्य रखा गया है। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
