



विकास कुमार
मेराल । बंका रोड स्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन में छात्र एवं छात्राओं के बीच कोशिकी नृत्य आयोजित की गई। इसके समुचित लाभ एवं मार्ग दर्शन आनंद मार्ग प्रचारक संघ भुक्ति प्रधान गढ़वा सह विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि यह नृत्य तारक ब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी द्वारा प्रदत है। इस नृत्य को प्रतिदिन सुबह शाम तीन मिनट खाली पेट किया जाता है। वर्तमान में महिला पुरुष अनेक प्रकार के बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। जो इस कोशिकी नृत्य करने से अनेक प्रकार की बीमारियां को दूर किया जा सकता है। इस नृत्य में सिर से लेकर पैर तक व्यायाम होता है उन्होंने कहा कि कोशिकी नृत्य प्रतिदिन करने से 75 से 80 वर्ष की आयु तक काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके बाद आर के सीएम गर्ल्स हाई स्कूल गढ़वा में भी अवधूतिका चयनिका आचार्या दीदी के द्वारा भव्य कोशिकी नृत्य प्रशिक्षण दिया गया।