मनरेगा योजनाओं की शिकायत पर लोकपाल की टीम जुटी टाइम पर



रंजन कुमार पासवान कि रिपोर्ट
। डंडई प्रखंड के रारो गांव में मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर लोकपाल ने जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही आवेदक धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि बिना काम किए ही योजनाओं की राशि की निकासी कर ली गई है। शिकायत के आलोक में मनरेगा लोकपाल सुशील तिवारी गांव पहुंचे और मौके पर संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान उन्होंने उमेश यादव से संबंधित डोभा एवं कूप निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने योजनाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक तथ्यों को दर्ज किया। लोकपाल सुशील तिवारी ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए योजनाओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला प्रक्रियाधीन है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी लोकपाल ने यह भी कहा कि योजनाओं से संबंधित सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी, ताकि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो। इधर, आवेदक धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि ग्राम स्तर पर कार्य किए बिना ही योजना की राशि का भुगतान कर लिया गया, जिससे वास्तविक लाभुक वंचित हो रहे हैं।गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा योजना मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जाती है। ऐसे में यदि बिना काम किए ही राशि निकासी की बात सामने आती है, तो यह योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि जांच के बाद इस मामले में क्या निष्कर्ष सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating