भवनाथपुर थाना परिसर में रामनवमी को ले हुई शांति समिति की बैठक
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में रामनवमी व सरहुल का त्योहार शांतिपूर्ण धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, आंचल पदाधिकारी रामाशंकर श्रीवास्तव , पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार सिंह थाना प्रभारी सतिश कुमार महतो, प्रमुख रिता देवी ने रामनवमी एवं सरहुल की अग्रिम बधाई दिया साथ ही दोनों पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कुछ प्रतिबंधों के साथ धार्मिक जुलूस निकालने का आदेश जारी किया है।
ऐसे में 4 अप्रैल को सरहुल और 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर जुलूस का आयोजन हो सकेगा। जुलूस में 100 से अधिक संख्या मैं लोग शामिल नहीं हो सकते, नए अखाड़े इस वर्ष जुलूस में शामिल नहीं होंगे तथा पुराने रूप में ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचना देने, सभी अखाड़े में भोलेंटियर को परिचय पत्र निर्गत करने के साथ-साथ सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पर्व मनाने पर चर्चा हुई। बैठक में आए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पर मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सांसद प्रतिनिधि दयानंद सोनी, मुखिया गोपाल यादव , मधुलाता देवी , श्याम सुंदर गुप्ता , कुन्दन कुमार ठाकुर , शंकर प्रिय , हाजी सेराजुदीन अंसारी , गौरव राज , चंदन कुमार ठाकुर सैकड़ों दोनो सामुदायक के लोग उपस्थित थे
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating