विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल । प्रखंड के पीएम श्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय तेनार में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय के प्रधान अनंत प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में किया गया। अभिभावकों के विद्यालय पहुंचने पर बाल संसद के सदस्यों ने मेन गेट पर गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय पोषक क्षेत्र के 200 से अधिक अभिभावक शामिल हुए। गोष्ठी में 6 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन तथा नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही कक्षावार अनियमित और कमजोर बच्चों की पहचान करने, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला आदि का समुचित उपयोग आदि विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मौके पर विद्यालय के प्रधान आनंद प्रसाद मेहता ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यालय के बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यालय परिवार हर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। संगोष्ठी में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता एवं विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इफ्तेखार अहमद अंसारी, विनोद राम, ललिता कुमारी, कुमारी अनिता शर्मा, श्वेता गुप्ता, रितेश कुमार, सुमन कुमार निराला, राम प्रजापति आदि ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अपना-अपना विचार व्यक्त किए।

