0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second



विकास कुमार

मेराल । एस.जी.एन मॉडर्न किंडर गार्टेन बंका रोड स्थित मेराल में हिंदी दिवस एवं प्रभात संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों  में हिंदी दिवस सह प्रभात संगीत मनाये। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात संगीत के रचयिता आनंदमूर्ति उर्फ प्रभात रंजन सरकार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन  अर्पण किया। विद्यालय के निदेशक सह आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रभात संगीत आनंद मार्ग के प्रवर्तक प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रणीत 5018 संगीतों का संग्रह है। प्रभात संगीत संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में एक नवीन युग का सूत्रपात करता है, इस संग्रह में विविध अवसरों के लिए उपयुक्त गीत है भक्ति आध्यात्मिक, जागृति, प्राकृतिक, सौंदर्य ,सामाजिक अभ्युदय ,लोक जीवन, बालमन आदि से संबंधित विलक्षण गीत इस संग्रह को समृद्ध करते हैं। साथ ही हिंदी हमारे भारत देश के पारंपरिक देशवासियों के संबंध की आत्मा है। इसी दिन 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत गणराज्य राजभाषा के रूप में अपनाया था। यह दिन हिंदी भाषा के सम्मान और प्रचार- प्रसार के लिए समर्पित है तथा लोगों को अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करने एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हिंदी के वैश्विक महत्व को भी उजागर करता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण राहुल कुमार ,पूजा कुमारी ,सिमरन कुमारी करण कुमार कौशल , रामाशीष राम, संजय ठाकुर ,संजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश राम सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *