झारखंड: पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारा गया 5 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर:
*झारखंड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**
झारखंड पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मारा गया 5 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर
पलामू/डेस्क: झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में टीएसपीसी का एक कमांडर मारा गया, जिसकी पहचान पांच लाख रुपये के इनाम के साथ मुखदेव यादव के रूप में हुई है.
बता दें कि सर्च अभियान के दौरान जब सुरक्षाबलों की टीम मनातू के जंगलों में पहुंची, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की. सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह से यह फायरिंग लगातार जारी है. यह अभियान जगुआर, कोबरा और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया.
जिस टीएसपीसी संगठन के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है, उसी संगठन के खिलाफ बीते तीन सितंबर की रात एक मुठभेड़ में पलामू पुलिस के जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद इन नक्सलियों को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है, जिसमें 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किए गए कमांडर शशिकांत गंझू को टारगेट किया गया है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating