एस.जी. एन .मॉडर्न किंडर गार्टन में शिक्षक संघ बच्चों ने हिंदी दिवस एवं प्रभात संगीत दिवस मनाया।
विकास कुमार
मेराल । एस.जी.एन मॉडर्न किंडर गार्टेन बंका रोड स्थित मेराल में हिंदी दिवस एवं प्रभात संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों में हिंदी दिवस सह प्रभात संगीत मनाये। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात संगीत के रचयिता आनंदमूर्ति उर्फ प्रभात रंजन सरकार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पण किया। विद्यालय के निदेशक सह आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रभात संगीत आनंद मार्ग के प्रवर्तक प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रणीत 5018 संगीतों का संग्रह है। प्रभात संगीत संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में एक नवीन युग का सूत्रपात करता है, इस संग्रह में विविध अवसरों के लिए उपयुक्त गीत है भक्ति आध्यात्मिक, जागृति, प्राकृतिक, सौंदर्य ,सामाजिक अभ्युदय ,लोक जीवन, बालमन आदि से संबंधित विलक्षण गीत इस संग्रह को समृद्ध करते हैं। साथ ही हिंदी हमारे भारत देश के पारंपरिक देशवासियों के संबंध की आत्मा है। इसी दिन 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत गणराज्य राजभाषा के रूप में अपनाया था। यह दिन हिंदी भाषा के सम्मान और प्रचार- प्रसार के लिए समर्पित है तथा लोगों को अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करने एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हिंदी के वैश्विक महत्व को भी उजागर करता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण राहुल कुमार ,पूजा कुमारी ,सिमरन कुमारी करण कुमार कौशल , रामाशीष राम, संजय ठाकुर ,संजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश राम सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating