0 0
।। श्री बंशीधर नगर:- रामलीला नाटक में आए बिहार के कलाकार,राम विवाह कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ बैंड बाजों के साथ हुआ संपन्न ।। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 39 Second

✍🏻ARMAN KHATRY

श्री बंशीधर नगर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत नरखोरिया खुर्द स्थित स्थानीय शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान रविवार की रात राम विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे बिहार के औरंगाब के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला नाटक, जिसे देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और श्रीराम-सीता के जयघोष के साथ हुई। मंच पर जब भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जनक नंदिनी सीता, जनक महाराज और अन्य पात्रों ने प्रवेश किया तो पूरा मैदान “जय श्रीराम” और “सीता राम” के जयघोष से गूंज उठा। कलाकारों ने अपनी दमदार संवाद अदायगी, सजीव अभिनय और पारंपरिक वेशभूषा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राम विवाह प्रसंग के तहत जनकपुरी में धनुष यज्ञ, राम का स्वयंवर और सीता संग विवाह जैसी घटनाओं का सुंदर मंचन किया गया। दर्शकों ने पुष्प वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला में बाहरी राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जिससे सांस्कृतिक समरसता और धार्मिक आस्था को और बल मिले।



मौके पर समिति के संरक्षक झामुमो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यदेव मेहता ने कहा कि रामलीला केवल एक नाटक नहीं बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे अपने निजी जिंदगी में भगवान राम के आदर्शों पर चले और धर्म कर्म सभी के प्रति प्रेम भावना बराबर रखे।

कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,मुखिया वीरेंद्र प्रसाद,पूर्व मुखिया विक्रमा प्रसाद,वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे,अजय गुप्ता,मनोज कुमार घुंघरू,आतिश पांडे,सागर सोनी,वैभव सिंह,हिमांशु देव, बीरेंद्र सिंह के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे।

भव्य मंच सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और पारंपरिक संगीत के साथ सम्पन्न हुए राम विवाह कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को प्रसाद के रूप में फल के साथ भंडारा में खीर लोगो को परोसा गया,इस कार्यक्रम ने पूरे अध्यात्म और भक्ति के भाव में सराबोर कर दिया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress