विधायक की पहल पर मिला नया ट्रांसफार्मर

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । विधायक अनंत प्रताप देव की पहल पर 24 घंटे के अंदर विद्युत विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर उपलव्ध करा दिए जाने के बाद बाजार वासियों में हर्ष व्याप्त है। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने बताया कि केटू मॉल के पास स्थित ट्रांसफार्मर शनिवार को अचानक जल गया था,जिस कारण पूरे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छा गया था। जिसकी सूचना उनकी ओर से विधायक अनंत प्रताप देव को दी गई थी। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए विधायक श्री देव ने विद्युत विभाग को अविलंब नया ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक में विभाग की ओर से रविवार को उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इधर 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाजार वासियों ने विधायक श्री देव एवम विद्युत विभाग के अधिकारियों को बधाई दिया है। बधाई देने वालो में मुकेश कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, टिंकू कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सौरव गुप्ता, कन्हाई प्रसाद गुप्ता, सुमित कुमार गुप्ता, मुन्ना पासवान आदि का नाम शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating