पेड़ काटने में लापरवाही, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर परसवान गांव के समीप फोरलेन निर्माण में लापरवाही एक हादसे का कारण बन गई। निर्माण कार्य में लगी कंपनी और उसके कर्मियों की असावधानी से रमना निवासी 28 वर्षीय कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण में कार्यरत कर्मी सड़क किनारे खड़े एक हरे वृक्ष को काट रहे थे। पेड़ काटने के दौरान सड़क पर किसी प्रकार का सुरक्षा संकेत या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, और न ही सड़क को आंशिक रूप से बंद किया गया था। इसी बीच कमलेश बाइक से श्री बंशीधर नगर की ओर जा रहा था। तभी पेड़ का एक हिस्सा टूटकर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार पर गिर पड़ा। तार टूटकर कमलेश के गले में फंस गया, जिससे उसका गला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक और कमलेश के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रमना ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना को लेकर कमलेश ने रमना थाना पुलिस को आवेदन दिया है। फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी और उसके कर्मियों पर लापरवाही बरतने, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और बिना चेतावनी संकेत लगाए कार्य करने का आरोप लगाते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating