मुख्यालय में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । मुख्यालय से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बढ़ते यातायात दबाव और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने एनएच 39 के सर्वेश्वरी चौक, हरी गणेश मोड़ और शहीद भगत सिंह चौक पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। साथ ही गश्ती दल को भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 39 पर बने सभी चौक-चौराहों को पूरी तरह बाधामुक्त रखा जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि चौक या मुख्य मार्ग से जुड़ी गलियों में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसी दुकानदार, ठेला, खोमचा या ऑटो चालक द्वारा सड़क पर अवरोध खड़ा किया गया, तो संबंधित सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने कहा कि व्यवस्थित रमना के निर्माण में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों की सहभागिता बेहद जरूरी है। प्रशासन का उद्देश्य सभी के सहयोग से सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating