0 0
।। श्री बंशीधर नगर:पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का प्रखण्ड में दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 39 Second


✍🏻 ARMAN KHATRY
बंशीधर नगर:-आईसीटी विषय पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार में दूसरा चरण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण जिला समन्वयक मुकेश कुमार की निगरानी में किया जा रहा है।प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर का महत्व जानना और उसका उपयोग करना अत्यावश्यक है। झारखण्ड सरकार के ज्ञानोदय योजना के तहत पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को आई सी टी लैब तथा स्मार्ट क्लास के अधिष्ठापन एवं संचालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को कम्प्यूटर संचालन, स्मार्ट क्लास संचालन, आईसीटी लैब का स्मार्ट क्लास में उपयोग, सामान्य रख रखाव, इंटरनेट इत्यादि के संबंध में जानकारी देना है। शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु  जिला शिक्षा अधीक्षक-सह- अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के  निर्देशानुसार एवं एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के प्रोजेक्टर मैनेजर आनंद सिंह के द्वारा इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार चौबे ने कहा कि   आईसीटी प्रशिक्षक ओस्ताज  के द्वारा सभी शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन एवं स्मार्ट क्लास की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में शिक्षक भरत प्रसाद साहू,कुमारी पुष्पा, अंजू कुमारी,चंद्रकांत सिंह, मनोज पांडेय,दीनदयाल पांडेय,उदय कुमार सिन्हा,आशा कुमारी शामिल है।प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को कम्प्यूटर एवं उसके उपकरण से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress