हुसैनाबाद में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में तीन युवक डूबे, खोजबीन जारी
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत पोखराही गांव के समीप बरवाडीह घाट सोन नदी में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे आठ से दस युवक सोन नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से पांच युवक डूबने लगे, जिनमें से साथियों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि तीन युवक नदी की तेज धार में बह गए. डूबे हुए युवकों की पहचान अंकुश पासवान (22 वर्ष, शेरघाटी, बिहार), बरहु उर्फ आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष, इटवा, नबीनगर, बिहार) और रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष, पोखराही, हुसैनाबाद) के रूप में हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय गोताखोरों व स्टीमर की मदद से सोन नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि डूबे युवकों की खोजबीन जारी है, फिलहाल कोई बरामदगी नहीं हो पाई है. ओपी प्रभारी ने कहा कि प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी, लेकिन जहां यह हादसा हुआ, वहां पूजा के लिए कोई निर्धारित घाट नही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखराही और आसपास के ग्रामीण आमतौर पर दंगवार सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ पर्व करते हैं, लेकिन कुछ लोग नजदीकी नदी तट पर ही स्नान करने चले गए थे. इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और छठ पर्व की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating