बलियारी गांव में 35 वर्ष बाद श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले तैयारी में जुटे ग्रामीण
Read Time:2 Minute, 42 Second


गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के बलियारी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर ग्रामीण तैयारी में जुट गए हैं। यज्ञशाला व कुटिया निर्माण के लिए 15 किलोमीटर पंसा (पलामू) से कोयल नदी व सोन नदी से काशी काटने में जुट गए हैं। ग्रामीणों के महायज्ञ कराने के निर्णय का आसपास के गांवों में व्यापक चर्चा हो रही है। हालांकि अभी महायज्ञ की तिथि निर्धारित नहीं की गई है आगामी 5 नवंबर को महात्मा जी का आगमन ग्राम बलियारी में होना है इनके आगमन के बाद अनुकूलता के अनुसार स्वामी जी के श्रीमुख से महायज्ञ की तिथि निर्धारित की जाएगी। महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए यज्ञ कमेटी का गठन कर लिया गया है। महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला व कुटिया निर्माण में 50 से अधिक ग्रामीण लगे हुए हैं। श्रमदान द्वारा पंशा से ट्रैक्टर से काशी की ढुलाई यज्ञशाला परिसर में की जा रही है। यज्ञ समिति के संरक्षक नरेन्द्र नाथ दुबे शंभु दुबे, जामुन साह के साथ साथ प्रसाद राम, योगेंद्र दुबे, सुजीत दुबे, भुनेश्वर दुबे, चन्नु बैठा, बलराम दुबे, शिवनारायण दुबे, घनश्याम दुबे गुलाबचंद्र शाह, भरत दुबे, बीरेंद्र दुबे इयार, शंकर दुबे, विनोद दुबे, गोपाल यादव, बचरा राम, सहाबुदीन बैठा, शिव कुमार दुबे, नीलमणि मिश्रा, सुनील चंद्रवंशी, चंदन दुबे, लक्ष्मण दुबे, सुदीप राम, बिगन साह, लल्लु विश्वकर्मा, सूर्यदेव पासवान, रामेश्वर साह, बिजेंद्र दुबे, शैलेश, राजन, प्रकाश दुबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण लगे हुए हैं। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार में भी ग्रामीण जुट गए हैं।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating