थाना दिवस पर सुनी गईं फरियादें, कई मामलों का हुआ निपटारा


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । सरकार के निर्देश के आलोक में रमना थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय तथा थाना प्रभारी आकाश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे दर्जनभर ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
थाना दिवस के दौरान अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। वहीं कुछ मामलों में सत्यापन की आवश्यकता समझते हुए संबंधित कर्मियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है। स्थानीय स्तर पर ही विवादों का निराकरण होने से लोगों को राहत मिल रही है और न्यायिक व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ भी कम हो रहा है।
अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों को न्याय उनके दरवाजे पर मिले। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं रखें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा यथाशीघ्र किया जा सके।
कार्यक्रम में अंचल कार्यालय एवं पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating