✍🏻जिला ब्यूरो अरमान खान
भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):– नगर उंटारी थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
थाना प्रभारी की टीम ने GR संख्या 1525/017 के वारंटी धनेश्वर उरांव (उम्र 35 वर्ष), पिता – स्वर्गीय शुकु उरांव, निवासी – ग्राम जंगीपुर, थाना – नगर उंटारी, एवं GR संख्या 999/16 के वारंटी कुलदीप राम (उम्र 30 वर्ष), पिता – रामजी राम, निवासी – ग्राम जंगीपुर, थाना – नगर उंटारी, जिला – गढ़वा को पुलिस ने धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे। थाना क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को दोनों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- विश्रामपुर: राजद नेता इंजीनियर श्यामदास सिंह यादव पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के धर्म पत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर जताई शोक संवेदना, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट**
विश्रामपुर (पलामू)। राजद नेता इंजीनियर श्यामदास सिंह यादव ने विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी कॉलेज पहुंचकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया। तेतरी चंद्रवंशी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तथा तेतरी चंद्रवंशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उन्होंने इस दुख की घड़ी में चंद्रवंशी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को धैर्य बनाए रखने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की माता थीं।
मौके पर कई राजद नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। - झारखंड दृष्टि सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड सह युवा समाजसेवी दयानन्द यादव और जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश भारती ने फीता काट कर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*
हरिहरपुर महुआधाम। दशहरा के पावन अवसर पर जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर ग्राम महुआधाम मुख्य बाजार स्थित में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उतरी जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश भारती , झारखंड दृष्टि सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड सह युवा समाजसेवी दयानन्द यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नव युवक संघ कमिटी ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में कमिटी पप्पू प्रजापति, विशेश्वर चौधरी, अरुण पासवान, सुनील प्रजापति, धीरेन्द्र राम, हरिहरपुर मुखिया प्रत्याशी नीतीश पटेल, ललन राम, उज्वल सिंह सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। वहीं मुख्य अतिथि दयानंद यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा पर महुआधाम में हर साल होने वाले ऐसे कार्यक्रम भक्ति और उत्साह का प्रतीक हैं। उन्होंने मां दुर्गा से हरिहरपुर पंचायत वासियों में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। जबकि जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश भारती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने समिति को बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा बाजार भक्तिमय बना रहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और क्षेत्र में शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मौके पर sk पब्लिक स्कूल बांसडीह कला डायरेक्टर सूचित कुमार यादव, बाल विकास स्कूल डगर डायरेक्टर अरुण मिश्रा, आजाद सिपाही पत्रकार मुकेश चौबे, बहादुर पासवान, सनोज चौधरी, विकाश यादव, नीरज यादव, विशाल गुप्ता, दिनेश साह, अजय चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। - महुआधाम में घर से 35 किलो चावल, होम थिएटर और मोबाइल की चोरी
हरिहरपुर ओपी में पीड़ित ने दिया लिखित आवेदन, जांच की मांग - दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*
दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में भवनाथपुर, केतार, खरौंधी थाना एवं हरिहरपुर ओपी की पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न गांवों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व भवनाथपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, केतार थाना प्रभारी चेतन सिंह, हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम एवं खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने किया। इस दौरान पुलिस बल ने भवनाथपुर से होते हुए हरिहरपुर, हरिहरपुर ओपी होते हुए मझिगवां, डुमरसोता, लोहरगाड़ा मेरोनी, केतार धोबनी पूल होते हुए खरौंधी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही दुर्गापूजा के दौरान शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गापूजा का त्योहार आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। - दुर्गापूजा को लेकर हरिहरपुर ओपी में शांती समिति का बैठक किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*
हरिहरपुर ओपी परिसर में दिन शनिवार को दुर्गापूजा शांति समिति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हरिहरपुर ओपी परिसर में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम ने की। इसमें सभी पूजा समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में दुर्गापूजासमिति के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने तथा आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने के मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान ओपी प्रभारी परवेज आलम ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी पूजा पंडालों मे सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अपील किया गया।लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
इस बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।

Leave a Reply