1 0
Read Time:2 Minute, 26 Second



गढ़वा । झारखंड राज्यचलंत ग्राम क्लिनिक कर्मचारी संघ की बैठक रांची के जगन्नाथ पुरी मैदान परिसर में हुई। बैठक में चलंत ग्राम क्लीनिक के चिकित्सा एवं चिकित्सा सहायक के हो रहे विभिन्न तरह की परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सहमति से राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अभय कुमार ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष, वेद प्रकाश, डॉ मनीष कुमार, डॉ संध्या कुमारी, डॉ चांदनी कुमारी और सरस्वती कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, फिरोज खान को प्रदेश महासचिव, विपिन कुमार, डॉ अरविंद कुमार और आनंद कुमार को प्रदेश संयुक्त सचिव, राजन केसरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मेहदी हसन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ कृष्ण कुमार को प्रदेश संयोजक, शाहिद खान को प्रदेश प्रवक्ता,  डॉ नितीश परमार्थी और आशिक अंसारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं। वही डॉ उत्कर्ष मिश्रा, दिनेश कुमार, दिव्या कुमारी, विष्णु दत्त दुबे, नवल किशोर, को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य भर में आदिम जनजाति बहुल्य इलाके में चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। उसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी इमरजेंसी का भी काम कर रहे हैं उसके बाद भी उन्हें अल्प मानदेय  दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य कर रहे चलंत ग्राम के लिए के चिकित्सक और चिकित्सा सहायक को समय पर मानदेय भी नहीं मिलता उसके कारण उन्हें फील्ड में जाने में भी परेशानी होता है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *