चौरिया में 15 दिसंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि

रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी। झारखंड कुरमी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी के आवास पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि 15 दिसंबर 2025 को पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
युवा प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौरिया पटेल चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे सरदार पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस बैठक में युवा जिला अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, बिनोद कुमार चौधरी, अवधेश प्रसाद चौधरी, प्रह्ल्लाद चौधरी, अमरेश कुमार पटेल, मनोज कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating