अनंत प्रताप देव द्वारा जनहित के मुद्दे उठाए जाने से प्रतिद्वंदी बौखलाए : झामुमो

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । झारखंड विधानसभा के हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने से प्रतिद्वंदी दल बौखलाहट में हैं। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुज चंद्रवंशी, सुभान अंसारी, रामचंद्र राम, मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं मुन्ना पासवान द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन में छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित भुगतान, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती, क्षेत्र में सड़क, छात्रावास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया। जनहित के इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट होने से विरोधी खेमे में बेचैनी देखी जा रही है।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित भवनाथपुर क्षेत्र की आवाज जब विधानसभा में गूंजने लगी, तो प्रतिद्वंदियों के पास आलोचना के अलावा कुछ नहीं बचा। जनता अब सब समझ रही है और जनसमस्याओं को ईमानदारी से उठाने वालों के साथ खड़ी है।क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति विधायक अनंत प्रताप देव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हमेशा तत्पर है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating