0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

गढ़वा (झारखंड):
गढ़वा जिले के ग्राम मध्या, पंचायत हूर के निवासी वाल्मीकि चौबे ने सीजीएल परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर जमशेदपुर के लिए जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ है।
वाल्मीकि चौबे, स्वर्गीय प्रसिद्ध नारायण चौबे के पौत्र एवं श्री कृष्ण मुरारी चौबे के पुत्र हैं। इससे पहले वे नगर निगम मेदनी नगर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की।
इस उपलब्धि से परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है। उनके चाचा श्री दया शंकर चौबे, रामलाल चौबे और श्याम सुंदर चौबे, वहीं भाई हरि शंकर चौबे, उमा शंकर चौबे सहित परिजन इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। परिवार के सदस्य पंकज कुमार चौबे, जो वर्तमान में सीआरपीएफ की 172 बटालियन, गढ़वा में कार्यरत हैं, ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
परिवार के सदस्य सोनू कुमार चौबे ने बताया कि वाल्मीकि चौबे की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *