रमना सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचल अधिकारी विकास पांडेय, उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय पर जांच व उपचार संभव हो पाता है।
स्वास्थ्य मेले में ओपीडी सेवाएं, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य परामर्श, टीकाकरण से संबंधित जानकारी तथा विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. निशा कुमारी, अमन खान, अविनाश प्रियदर्शी, प्रियंका देवी, अभय कुमार यादव, राजीव रंजन, संतोष ठाकुर, प्रियांशु कुमार, संजय यादव सहित चिकित्सा कर्मी, सहिया सहीत कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating