
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष और झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन झारखंडी समाज के अधिकार, पहचान और सामाजिक न्याय के संघर्ष से जुड़ा रहा है, जो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर उर्फ सोनू, उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, झामुमो सचिव बिनोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।