सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, खरौंधी थाना प्रभारी ने दो लोगों को सौंपे मोबाइल

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में पुलिस को सफलता मिली है। खरौंधी थाना द्वारा सीसीटीएनएस ऑपरेटर आ0/522 शिव शंकर मिश्रा के सहयोग से सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से दो गुम मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन को विधिवत जांच एवं सत्यापन के पश्चात थाना प्रभारी खरौंधी गुलशन कुमार गौतम के द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में जयमंगल कुमार गुप्ता, पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, ग्राम मझिगांवा तथा विशाल पटवा, पिता सुरेश पटवा, ग्राम खरौंधी, दोनों थाना खरौंधी, जिला गढ़वा का निवासी हैं। मोबाइल वापस मिलने पर दोनों मोबाइल धारक ने खरौंधी थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में थाना प्रभारी खरौंधी गुलशन कुमार गौतम ने कहा की गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल एक प्रभावी तकनीकी माध्यम है और आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
यूजीसी कानून लागू करने को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच द्वारा खरौंधी में कल निकाला जाएगा समर्थन मार्च
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच के बैनर...
होली में मजदूरो ने बयां की दिल का दर्द
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट गढ़वा। रंगों का त्योहार होली खुशियों और अपनों के साथ मिलन का...
होली पर्व को लेकर रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति...
मध्य विद्यालय चंदनी में प्रमुख आभा रानी का औचक निरीक्षण
खरौंधी (गढ़वा) । बुधवार को खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय चंदनी में प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने औचक निरीक्षण...
Average Rating