खरौंधी थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने की। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराना आवश्यक है।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने कहा की सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि डीजे पर प्रतिबंध का पालन करें, अश्लील गानों से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने कहा की पूजा के दौरान प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
इस मौके पर प्रमुख आभा रानी, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, शशि पासवान, कुपा मुखिया प्रमोद राम, मझियांवा मुखिया सतिश भुइंया, आलिम अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating