रमना प्रखंड के रामगढ़ टोला में श्रमदान से बदली तस्वीर, ग्रामीणों की स्वच्छता पहल बनी मिसाल

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के रामगढ़ टोला में ग्रामीणों ने स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल की है। गांव के छह लोगो ने सामूहिक श्रमदान कर करीब 1500 फीट नाली की सफाई के साथ-साथ गांव में फैले कचरे को भी साफ किया। इस अभियान से गांव में साफ-सफाई का बेहतर संदेश गया है।
स्वच्छता अभियान में अशोक पासवान, रामप्रवेश पासवान, मंटू पासवान, ललू पासवान, जनेश्वर पासवान और सुशील पासवान ने अहम भूमिका निभाई। सभी लोग पेशे से चालक हैं, इसके बावजूद समय निकालकर उन्होंने अपने गांव के लिए श्रमदान किया, जिसे ग्रामीणों ने अनुकरणीय बताया।
अभियान के दौरान जमी हुई गंदगी, कीचड़ और कचरे को हटाकर नालियों को पूरी तरह साफ किया गया, जिससे जलजमाव और बीमारी फैलने की आशंका कम होगी।
इस मौके पर अशोक पासवान ने कहा की “अगर लोग सकारात्मक सोच के साथ अपने गांव और मोहल्ले को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी खुद लें, तो साफ-सफाई की बड़ी समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।”
उनके इस कार्य को देखकर गांव के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के प्रयास से अन्य लोग भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating