हनुमान मंदिर के प्रांगण में समिति एवं ग्रामीणों की बैठक संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय के मूर्ति टोला बगौंधा स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को समिति एवं ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बियार और सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद मंदिर के लिए सहयोग राशि संग्रह करने और छठ घाट व मंदिर परिसर में लगे सभी 106 छायादार फलदार पौधे का संरक्षण करने का निर्णय लिया गया। वहीं एक पौधा नुकसान करने पर अर्थदंड के रूप में इक्यावन सौ रुपए क्षति करने वाले से वसूला जाएगा। इस राशि का उपयोग पौधा विकास में लगाया जाएगा। साथ ही अर्थदंड नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने बताया कि परिसर में पीपल , आंवला ,कटहल ,जामुन , करंज इत्यादि का पौधा लगाया गया है।
अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि मंदिर में ग्यारह खिड़की लग गया है। साथ ही छत , गर्भगृह व सतह के अंदर बाहर का प्लास्टर पूरा हो गया है। सिर्फ सीलिंग का प्लास्टर बाकी है जो अगले चरण में पूरा कर लिया जाएगा।
कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति के द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। जिसमें कुल आय 133587=रू, कुल व्यय 168728=रू अर्थात 35141= रू आय से अधिक खर्च हो चुका है। जिसे श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से रामलाल बियार,मनोज कुमार साह, बबलू बियार , कृष्णा बियार , अवधेश बियार , बिंदु बियार , पप्पू बियार , शंकर राम ,मोती बियार , रामजी बियार , राजेन्द्र बियार , रामनाथ बियार , रामचंद्र बियार व महेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating