जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती,झोपड़ी से सत्ता तक, गुदड़ी के लाल
विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा प्रखण्ड मुख्यालय के टेंपू स्टैंड में शनिवार को भारत रत्न लोकनायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई.जहां सत्यनारायण विभूति ठाकुर सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 24 जनवरी को मनाई जाने वाली इस जयंती के अवसर पर लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान और विरासत को याद किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन करता सत्यनारायण विभूति ठाकुर ने कहा की कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों, पिछड़ों और दबे-कुचले वर्ग की मजबूत आवाज बनकर उभरे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, एक बार उपमुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक व विपक्ष के नेता रहे। 1952 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने, जिसने राज्य की राजनीति को नई दिशा दी।
ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि सादगी और निष्कलंक जीवन
राजनीति में लंबा सफर तय करने के बावजूद कर्पूरी ठाकुर के पास निधन के समय कोई निजी संपत्ति या पक्का मकान तक नहीं था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और वंचित वर्गों के हित में समर्पित कर दिया। सादगी, ईमानदारी और जनसेवा उनकी पहचान बनी रही।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे जिसमें धर्मजीत ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, नान्हू ठाकुर आदि थे। इस कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर सत्यनारायण विभूति द्वारा किया गया था।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating