सहायक शिक्षक की सेवानिवृति होने पर दी गई भावभिन्नी विदाई

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड अंतर्गत मवि ग़महरिया के सहायक शिक्षक रामचंद्र सिंह को सेवानिवृति के पश्चात मंगलवार को भावभिन्नी विदाई दी गई। स्कूल प्रांगण में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान उन्हें और उनकी धर्मपत्नी तन्मयी देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व हेडमास्टर उमेश प्रसाद कर्ण ने कहा कि रामचंद्र सिंह ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा,और सहज बालोंमुखी प्रवृति के कारण बच्चो,शिक्षकों एवं अभिभावकों में गहरी छाप छोड़ी थी। इनके स्वच्छ,पारदर्शी एवं भावनात्मक विचार सदैव विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा प्रदान करता रहा है। पर्यावरण और अध्यापन कार्य में अप्रतिम रुचि के कारण एक आदर्श शिक्षक के रूप में इनकी पहचान बनी थी।श्री कर्ण ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।रामचंद्र सिंह ने कहा कि वे आज सिर्फ सरकारी दायित्वों से मुक्त हो रहे है। एक शिक्षक के रूप उनका सफर आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम को हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी, शिक्षक संजय राम,पवन सिंह,अनिल कुमार,जनमेजय कुमार,सुरेन्द्र गुप्ता,राकेश पांडेय,मनोज कुजूर,जेपी पटेल,संतोष यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।जबकि संचालन शिक्षक फुलेंद्र सिंह ने किया।मौके पर सेवानिवृत हेडमास्टर मुंशी राम प्रमोद सिंह,संतोष कुमार,रामदयाल सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating