रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना प्रखंड के बुलका पंचायत के तीन गांव—अतियारी, बरहिया और गरदा—को सगमा प्रखंड में शामिल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुविधा और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इन गांवों को सगमा प्रखंड से जोड़ना ज्यादा व्यावहारिक होगा।
विधायक ने सदन में बताया कि रमना प्रखंड मुख्यालय से इन गांवों की दूरी 12 किलोमीटर से अधिक है, जबकि सगमा प्रखंड मुख्यालय इनसे काफी नजदीक है। दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि अतियारी, बरहिया और गरदा गांव आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र हैं। ऐसे में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में दूरी बड़ी बाधा बन रही है।
विधायक ने सरकार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन गांवों को रमना प्रखंड से अलग कर सगमा प्रखंड में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सेवाएं और विकास योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
रमना सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन...
Average Rating