विधायक अनंत प्रताप देव ने अंडरपास में जलजमाव का उठाया मुद्दा

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने शून्यकाल के माध्यम से गढ़वा रोड–चोपन रेलखंड पर स्थित श्री बंशीधर नगर व रमना रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडरपास में हर वर्ष होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इन अंडरपास में पानी भर जाने से विशुनपुरा, खरौंधी, केतार तथा भवनाथपुर प्रखंडों का अनुमंडल मुख्यालय, अस्पताल व न्यायालय से संपर्क बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।
विधायक ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और बरसात के दिनों में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त स्थानों पर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा डीआरएम, पूर्व रेलवे धनबाद को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating