0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*


*चतरा :* चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कैंप में जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वहां तैनात अन्य जवान तुरंत सतर्क हो गए और मौके की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। तुरंत उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

देवघर का रहने वाला था जवान

मृतक की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह सशस्त्र सीमा बल की 35वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों सिमरिया के संवेदनशील शिला पिकेट पर उनकी ड्यूटी लगी थी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चतरा के पुलिस अधीक्षक और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पिकेट में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनके गांव में मातम छा गया।

मानसिक तनाव की आशंका

फिलहाल जवान द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आएगा।

कैंप में शोक का माहौल

इस घटना के बाद पूरे कैंप में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। साथी जवान भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस और एसएसबी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *