0 0
Read Time:4 Minute, 42 Second


खेल का मैदान केवल खेल के लिए, व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं: एसडीएम

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने मंगलवार को गोविंद विद्यालय मैदान (नगर भवन मैदान) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में अवैध रूप से खड़े व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग पाई गई।
मौके पर वाहन मालिकों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि कुछ टेंपो, टैक्सी और बस संचालक नगर परिषद को शुल्क देते हैं, जबकि अन्य चारपहिया वाहन बिना किसी अनुमति के खड़े किए जाते हैं। इस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के सैरात एजेंट को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जब इस स्थल की विधिवत बंदोबस्ती नहीं है, तो अवैध वसूली किसी भी स्थिति में कानूनन अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की गतिविधि जारी रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को भी मौके से ही फोन कर इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर मिले वाहन चालकों से भी संवाद किया तथा उनसे अनुरोध भी किया कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

एसडीएम ने स्पष्टत: कहा कि यह गोविंद विद्यालय के खेल का मैदान है इसलिए इसका उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए ही किया जाएगा, अब से किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से भी फोन कर अनुरोध किया कि वे इस मैदान में बैठ रहे सब्जी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थल चयन को लेकर आगामी बोर्ड बैठक में चर्चा जरूर करें।

*जन-भावना के आलोक में लिया गया निर्णय*
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित शहर प्रबंधन की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था कि यहां अवैध पार्किंग के कारण बच्चों को खेल के लिए मैदान नहीं मिल पा रहा है। बैठक में एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा गोविंद विद्यालय के प्राचार्य और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी इस मैदान को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित रखने का जिला प्रशासन से अनुरोध किया था।

एसडीएम के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में भी शहर के बुद्धिजीवियों द्वारा लगातार इस विषय को उठाया जा रहा था। इसके परिणामस्वरूप एसडीएम ने 31 मार्च के बाद से अगले आदेश तक इस मैदान में अवैध वाहन पड़ाव पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मेला व प्रदर्शनी पर पहले ही लग चुकी है रोक
गौरतलब है कि संजय कुमार ने गढ़वा एसडीएम का प्रभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही इस मैदान में मेला, प्रदर्शनी एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद से अब यहां इस प्रकार के आयोजन बंद हो गए हैं।
इस संबंध में एसडीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा, अंचल अधिकारी गढ़वा तथा थाना प्रभारी गढ़वा को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध आर्थिक दंड सहित अन्य कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *