ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

विशुनपुरा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
31 मार्च 2026 को विद्या भारती स्कूल, विशुनपुरा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर LKG से लेकर कक्षा 7वीं तक के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
LKG वर्ग में श्रेयांश कुमार प्रथम, आकृति कुमारी द्वितीय एवं नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं UKG में कोमल कुमारी ने प्रथम, ईशा फातिमा ने द्वितीय तथा ऋषभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 1 में अंश कुमार (89%) प्रथम, गौरव पांडे (85%) द्वितीय और समायरा परवीन (78%) तृतीय रहे। कक्षा 2 में मयंक कुमार प्रथम, अनुष्का कुमारी द्वितीय एवं दुर्गेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में आदर्श कुमार शर्मा (90.66%) प्रथम, आर्यन कुमार द्वितीय और आरोही कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 4 में अंशिका कुमारी प्रथम, दिव्या दिलानी द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में आर्यन कुमार प्रथम, आकाश कुमार तिवारी द्वितीय तथा नित्यानंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में तन्मय कुमार मिश्रा प्रथम, परी कुमारी द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 7 में शिवम कुमार गुप्ता ने 91.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ-साथ स्कूल टॉपर का खिताब भी हासिल किया। रोहित कुमार द्वितीय एवं आकाश कुमार दुबे तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय में कुल 302 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण—संजय सूर्य, श्रीराम कुमार, भारत कुमार, सुजीत कुमार, बॉबी कुमार, सिस्टर काजल, सिस्टर ज्योति बाला, पुष्पा सिस्टर, ममता सिस्टर एवं शालिनी सिस्टर उपस्थित रहे।