ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

विशुनपुरा प्रखंड के ब्लॉक प्रमुख द्वारा आज एक सशक्त और प्रभावशाली पहल देखने को मिली, जब ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सीधे लोक भवन तक पहुंचाया। यह दृश्य न केवल जनशक्ति का प्रदर्शन था, बल्कि क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बढ़ती जागरूकता और एकजुटता का भी प्रतीक बना।
ऐसे में कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यदि जनता के प्रति सच्ची लगन और कार्य करने की इच्छा हो, तो एक सच्चा जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को कहीं भी ले जाने में संकोच नहीं करता। उनके लिए जनता की समस्याएं सर्वोपरि होती हैं और उन्हें हर परिस्थिति में हल करना ही लक्ष्य होता है। विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने मुद्दों के साथ इस अभियान में शामिल हुए। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। दीपा कुमारी ने कहा, “जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।”
लोक भवन पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जोश और उम्मीद साफ दिखाई दी। प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली बार उनकी समस्याओं को इतने संगठित तरीके से उठाया गया है।
यह पहल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग दीपा कुमारी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। विशुनपुरा प्रखंड से उठी यह आवाज अब बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है।
महामहिम राज्यपाल से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, शिक्षाविद रवि रंजन सर तथा समाजसेवी सत्यनारायण ठाकुर विभूति शामिल रहे।