0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । जामा दो उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का शनिवार को उद्घाटन हुआ| विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव और नगर उंटारी गढ़ के राजरत्न प्रताप देव ने सहयोगियों के साथ फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया गया। मौके पर खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए मनु बाबा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। समारोह को राजरत्न प्रताप देव,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुक्तेश्वर पांडेय, मुन्ना प्रसाद,मृत्युंजय कुमार सिंह ने संबोधित किया|



बिशुनपुरा की टीम ने बुलका को किया पराजित

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गांधी क्रिकेट क्लब बिशुनपुरा और बुल्का फाइटर के बीच खेला गया। बिशनपुर की टीम ने मैच में 14 रनों से बुलका की टीम को पराजित कर दिया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिशुनपुरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 91 रन बनाए। टीम की ओर से दिलशाद ने 16 गेंदों में 36 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभियान ने 25 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। बुल्का की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्का फाइटर की टीम 78 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से सुहेल ने 18 तथा दया ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बिशुनपुरा की ओर से मुकेश ने तीन विकेट, आयुष ने दो विकेट तथा दिलशाद ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए दिलशाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,संदीप कुमार, परवेज आलम, राकेश पटेल,गौरव यादव, मुन्ना पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *