
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। रमना प्रखंड के भगोड़ीह पंचायत के चुंदी गांव के ग्रामीण के आवेदन पर विधायक अनंत प्रताप देव ने डीसी को प्रेषित करते हुए अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की है।
लाइसेंस धारी लीलावती देवी
लाइसेंस न 41/2011वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को सस्ते दर पर मिलने वाला राशन चूँदी में पिछले तीन महीनों से बांटा नहीं गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने राशन दुकान का संचालन कर रही डीलर लीलावती देवी लाइसेंस नंबर 41/2011 राशन की कालाबाजारी और गबन का आरोप लगाते हुए भावनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आनंत प्रताप देव को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। जनवरी, फरवरी और मार्च का राशन अब तक करीब 150 राशन कार्डधारियों को नहीं मिला है। इसमें चावल, चना और शक्कर जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है, जिससे ग्रामीणों के सामने खाद्य संकट की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवार ऐसे हैं। जिनका चूल्हा सरकारी राशन पर ही निर्भर करता है। समय पर राशन नहीं मिलने से उन्हें महंगे दामों पर बाजार से खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान संचालक द्वारा राशन की हेराफेरी कर कालाबाजारी की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही दुकान संचालक बेखौफ होकर अनियमितताएं कर रहा है।