0 0
भानु प्रताप शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर विशुनपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 43 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट


झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से सक्रियता का माहौल देखने को मिला, जब पूर्व मंत्री एवं फायर ब्रांड नेता भानु प्रताप शाही को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस मौके पर बिशुनपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने इस निर्णय को संगठन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।
प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि भानु प्रताप शाही शुरुआत से ही एक जुझारू और संघर्षशील नेता रहे हैं। उनका संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाही के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुलस्तय शुक्ल, अशोक पासवान, अजय पाल, जगदीश चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भानु प्रताप शाही को बधाई दी। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress