
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रीमियर लीग: फाटपानी व बघमरवा की जीत
रमना प्रीमियर लीग सीजन-3 के लीग मुकाबलों में फाटपानी और बघमरवा ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में फाटपानी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। अरबाज ने 14 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। जवाब में विचार झारखंड की टीम 38 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अरबाज ने 3 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टंडवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 56 रन बनाए। बघमरवा के गुड्डू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में बघमरवा ने 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुमित ने 21 रन की अहम पारी खेली। गुड्डू को मैन ऑफ द मैच मिला।
दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कर्ष राज ने दिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव संदीप चन्द्रबंशी, कोषाध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष राकेश पटेल, उपसचिव गौरव कुमार यादव सहित सभी कमिटी लोग मौजूद थें।