0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second





*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*


हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर) में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में स्थापित मूर्ति का कीमती चांदी की मुकुट चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मंदिर की देखरेख करने वाले महंग रजवार जब प्रतिदिन की तरह गर्भगृह की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गर्भगृह का दरवाजा खुला हुआ है और ताला गायब है। आशंका होने पर उन्होंने  दूसरे पुजारी को सूचना दी, जिसके बाद मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए और घटना की कड़ी निंदा की। लोगों ने कहा कि चोरों का दुस्साहस इस बात से समझा जा सकता है कि मंदिर हरिहरपुर ओपी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
गौरतलब है कि मंदिर के संस्थापक एवं महंत रामधारी चौबे का 24 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात गर्भगृह को बंद कर दिया जाता था और सुबह पुनः खोला जाता था। मंदिर की देखरेख का जिम्मा महंग रजवार निभा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी से एसआई वीरेंद्र चौड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मूर्ति का मुकुट गायब पाया गया है। मंदिर समिति से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ साह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे, सचिव शिव नारायण यादव, अरुण मिश्रा, जयपाल चौबे, भारतेंदु चौबे, ब्रह्मांनंद चौबे, परमानंद चौबे, भजन यादव सहित अन्य लोगों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *