0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

संवाददाता: सुनील कुमार कि रिपोर्ट

बिशुनपुरा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के स्पष्ट निर्देश के बावजूद बिशुनपुरा प्रखंड में अतिक्रमण नहीं हटाया जाना अब प्रशासनिक लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। इसको लेकर अंचल अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी के आवेदन पर पुराना पंचायत भवन के समीप स्थित लगभग 1 एकड़ 48 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर वहां सब्जी बाजार स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने 10 अप्रैल 2026 तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।
बताया जाता है कि उक्त जमीन का पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन (मापी) भी कराया जा चुका है तथा अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण यथावत बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम उठाता, तो स्थिति इस स्तर तक नहीं पहुंचती। वहीं, अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी किए जाने से प्रशासन की कार्यक्षमता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इधर,अंचल अधिकारी खगेश कुमार ने बताया कि प्रपत्र-2 के तहत सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 10 दिनों के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि उक्त सरकारी भूमि का उपयोग जनहित में किया जा सके।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *