0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । मुख्य पथ तथा उससे जुड़े विभिन्न चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में दोपहिया, ऑटो व चारपहिया वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग और सड़कों के किनारे लापरवाही से रखे गए बिल्डिंग मटेरियल से जाम व दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य पथ के किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई इन्फ्लुएंसरों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। लोगों का कहना है कि अनियंत्रित पार्किंग और सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी ने सीओ विकास पांडेय से नियमानुसार अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो जाम और दुर्घटनाओं की समस्या और बढ़ सकती है। प्रबुद्ध व्यवसाई वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है| इधर सीओ विकाश पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है|

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *