अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय दादी बसिया कुंवर का शनिवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनका अंतिम संस्कार सुखद नदी स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां अनुज पुत्र रमेश कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बसिया कुंवर के निधन पर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, क्षत्रिय गैरव एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव, पत्रकार महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार सोनी, कन्हाई गुप्ता, बीरांची पासवान, दिलीप कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद, बृज बिहारी प्रसाद,अशर्फीलाल,बालाजी प्रसाद,प्रदीप कुमार सिंह सहित कई लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।