Read Time:1 Minute, 16 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। केंद्र पर कुल 240 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें 132 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 108 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज कुमार ने केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान रमना अंचलाधिकारी विकास पांडेय, धुरकी अंचलाधिकारी विमल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी आकाश कुमार केंद्र पर मौजूद रहकर परीक्षा संचालन की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।