0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second



*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*


गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव के भेलवाखाड़ी टोला में जमीन के रास्ते पर मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना में गंभीर रूप से घायल जोखन राम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिहरपुर ओपी प्रभारी पु.अ.नि. नसीम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के छह आरोपियों—रामधान राम, रमेश राम, परीखा राम, राधेश्याम कुमार, सुदीप राम और मुन्ना राम—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में भवनाथपुर थाना (हरिहरपुर ओपी) कांड संख्या 59/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि भूमि विवाद को लेकर आपसी हिंसा से बचें और हर माह आयोजित होने वाले थाना एवं अंचल दिवस में अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
जमीन के झगड़े में हिंसा का रास्ता अंततः कानून के शिकंजे तक ही ले जाता है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *